डीएम ने ईद-उल-अज़हा पर एडवाइजरी जारी की
मुख्यमंत्री के निर्देशों पर शांति-सद्भाव बनाए रखने के निर्देश
मेरठ। ईद-उल-अज़हा (बकरा ईद) के मद्देनजर जिलाधिकारी ने शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के आधार पर तैयार की गई है।
जिला प्रशासन ने बकरा ईद के लिए व्यापक तैयारियां की हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य शांति और सौहार्द सुनिश्चित करना है। इसके तहत, सभी थाना क्षेत्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्थानीय पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय रहेंगे।एडवाइजरी में स्पष्ट किया गया है कि कोई भी नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी। पिछले वर्षों की प्रथाओं का ही पालन किया जाएगा। सड़कों पर किसी भी प्रकार का सार्वजनिक प्रदर्शन या नमाज अदा करने की अनुमति नहीं होगी।पर्व के दिन सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।बकरा ईद के अवसर पर पशुओं के रक्त को नालियों में बहाने और अवशेषों (करकस) को खुले में फेंकने पर प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवशेषों को विशेष बैग में रखा जाए।इसके लिए एक रूट चार्ट और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार की जा रही है। संबंधित विभाग समय-समय पर इन अवशेषों का उठान सुनिश्चित करेंगे ताकि स्वच्छता बनी रहे।


No comments:
Post a Comment