महावीर विश्वविद्यालय की फैकल्टी ऑफ वेटरनरी साइंस एंड काउ रिसर्च सेंटर में बी.वी.एससी. एंड ए.एच. पाठ्यक्रम प्रारंभ
मेरठ।महावीर विश्वविद्यालय की फैकल्टी ऑफ वेटरनरी साइंस एंड काउ रिसर्च सेंटर में वर्ष 2026 से नए शैक्षणिक सत्र हेतु बैचलर इन वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी (B.V.Sc. & A.H.) पाठ्यक्रम प्रारंभ किया गया है। यह पाठ्यक्रम पशु चिकित्सा एवं पशुपालन के क्षेत्र में विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा। वर्तमान समय में पशुपालन, डेयरी उद्योग एवं पशु स्वास्थ्य सेवाओं के बढ़ते महत्व को देखते हुए यह कोर्स युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति यश कौशिक ने कहा कि महावीर विश्वविद्यालय निरंतर रोजगारपरक एवं तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि बी.वी.एससी. एंड ए.एच. पाठ्यक्रम के प्रारंभ होने से विद्यार्थियों को आधुनिक पशु चिकित्सा विज्ञान, पशुधन प्रबंधन, डेयरी विकास एवं अनुसंधान के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी। साथ ही यह कोर्स ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने एवं पशुधन संरक्षण को बढ़ावा देने में भी सहायक सिद्ध होगा।
फैकल्टी ऑफ वेटरनरी साइंस एंड काउ रिसर्च सेंटर में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक प्रयोगशालाएं, शोध सुविधाएं एवं अनुभवी शिक्षकों की व्यवस्था की गई है, जिससे विद्यार्थियों को व्यवहारिक एवं तकनीकी ज्ञान प्राप्त हो सके। विश्वविद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।
इस अवसर पर कुलपति प्रो॰(डॉ) सर्वोत्तम दीक्षित , कुलसचिव डॉ सतीश राघव एवं सीईओ डॉ आशीष बालियान गरिमामयी उपस्थिति रही
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह नया पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के साथ-साथ पशु चिकित्सा एवं पशुपालन क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।


No comments:
Post a Comment