आरईसी फाउंडेशन ने मेडिकल कॉलेज में एमओयू 

मेरठ। मेडिकल कॉलेज ने   मोबाइल मेडिकल वाहन आर ई सी फाउंडेशन तथा मेडिकल कॉलेज मेरठ के बीच सांसद अरूण गोविल की मौजूदगी में  अनुबंध हस्ताक्षरित किये । 

यह अनुबंध मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता तथा आर ई सी फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक अरुण कुमार त्यागी द्वारा माननीय अरुण गोविल जी की गरिमामयी उपस्थिति तथा निर्देशन में अनुबंध हस्ताक्षरित कर  विनियमित किए गए । मोबाइल वाहन क्रय किए जाने, वाहन को चिकित्सा कार्य हेतु अनुकूलित बनाने, वाहन को तीन वर्ष संचालित रखने के लिए चिकित्सा उपकारण क्रय करने, वाहन चालन के लिए कर्मचारी इत्यादि के लिए कुल धनराशि एक करोड़ बीस लाख रुपए किश्तों में दिए जाएँगे । इस वाहन की सेवाये ऐसे क्षेत्रों को मिल पायेंगी जहाँ के मरीजों को विभिन्न कारणों से चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाती है । 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts