सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कैसे बदला उनका फिल्मी सफर

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर में कई अलग-अलग तरह की फिल्में की हैं। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म 'सिस्टम' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपने फिल्मी सफर, पुराने किरदारों और बदलती पसंद के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि समय के साथ न सिर्फ उनके काम करने का तरीका बदला, बल्कि अब वह अपने रोल्स को पहले से ज्यादा सोच-समझकर चुनती हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने शुरुआती दौर की फिल्मों को याद किया। उन्होंने कहा, "जब मैंने इंडस्ट्री में कदम रखा था, तब मैं ऐसी फिल्मों का हिस्सा थी जो कलरफुल, मनोरंजन से भरपूर और पूरी तरह मसाला अंदाज की होती थीं। 'आर. राजकुमार' और 'राउडी राठौर' जैसी फिल्मों में काम करके काफी मजा आया। उस समय मैं अपने करियर के ऐसे दौर में थी, जहां दर्शक मुझे उसी अंदाज में देखना पसंद करते थे।''
अभिनेत्री ने आगे कहा, ''अब मैं अपने करियर के ऐसे मोड़ पर हूं, जहां मैं सिर्फ वही काम करना चाहती हूं, जो मुझे अंदर से संतुष्टि देता हो। अब मैं खुद को एक ऐसी अभिनेत्री के रूप में देखती हूं, जो हर तरह के किरदार निभा सके।
अपनी आने वाली फिल्म 'सिस्टम' के बारे में बात करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि यह फिल्म उनके लिए काफी खास है। यह एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसमें वह पहली बार वकील की भूमिका निभा रही हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts