चरण सिंह ने सिद्धांतों, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को सर्वोच्च स्थान दिया : प्रोफेसर संगीता शुक्ला 

मेरठ। पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह  की पुण्य तिथि के अवसर पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी का सम्पूर्ण जीवन किसानों, ग्रामीण समाज तथा देश के समग्र विकास को समर्पित रहा। उन्होंने सदैव किसानों के अधिकारों की आवाज बुलंद की और भारतीय कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। चौधरी चरण सिंह जी ने राजनीति में सिद्धांतों, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को सर्वोच्च स्थान दिया तथा कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।

उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी का व्यक्तित्व युवाओं एवं समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जीवन हमें सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा का संदेश देता है। आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी उनके विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।

कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने कहा कि चौधरी चरण सिंह  ने किसानों की समस्याओं को न केवल समझा, बल्कि उनके समाधान के लिए ठोस नीतियां बनाईं। देश की अर्थव्यवस्था में किसानों की भूमिका को उन्होंने सदैव महत्वपूर्ण माना। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर कुलसचिव डॉक्टर अनिल कुमार यादव, वित्त अधिकारी रमेश चंद्र, परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह, साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्ष प्रोफेसर नीलू जैन गुप्ता, समन्वयक प्रोफेसर कृष्णकांत शर्मा, प्रोफेसर आलोक कुमार, इंजीनियर मनीष मिश्रा, डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार, डॉक्टर वैशाली पाटिल, प्रेस प्रवक्ता मितेंद्र कुमार गुप्ता, अमरपाल, सर्वोत्तम शर्मा, डीपी सिंह, मनी सिंह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts