सांसद अरूण गोविल पेट्रोल की कार छोड़ी
अब अधिकांश कार्यक्रमों में इलेक्ट्रिक कार से ही करेंगे आवागमन
मेरठ। ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर सांसद अरुण गोविल अब इलेक्ट्रिक कार से चलेंगे। उन्होंने डीजल-पेट्रोल की कार छोड़ इलेक्ट्रिक कार को ही अपना नियमित वाहन बना लिया है। वे अब अपने अधिकांश सार्वजनिक एवं निजी कार्यक्रमों में इसी इलेक्ट्रिक वाहन से आवागमन करेंगे।
सांसद ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। लगातार बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए हमें ऐसे विकल्प अपनाने होंगे जो प्रकृति के अनुकूल हों। इलेक्ट्रिक वाहन न केवल ईंधन की बचत करते हैं, बल्कि प्रदूषण कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


No comments:
Post a Comment