के एल में शिक्षकों के लिए डिजाइन थिकिंग वर्कशॉप का आयोजन
मेरठ। शुक्रवार को के. एल. इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षकों के लिए ’डिजाइन थिंकिंग वर्कशॉप’ का आयोजन किया गया ।
कार्यशाला की मुख्य वक्ता ऋतु सिंह ने शिक्षकों के पारंपरिक तौर-तरीकों से हटकर छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया। कार्यशाला का आरंभ विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों से हुआ, जिसके बाद शिक्षकों ने परीक्षा का तनाव कम करने, छात्रों की भागीदारी बढ़ाने और पैरेंट्स से बेहतर संवाद जैसे विषयों पर चर्चा की। इस कार्यशाला का मुख्य आकर्षण ’मार्शमैलो चैलेंज’ रहा, जहाँ शिक्षकों ने टीम बनाकर सीमित साधनों से बेहतरीन क्लासरूम टूल्स और मॉडल्स के प्रोटोटाइप तैयार किए। साथ ही, ’एम्पैथी मैपिंग’ के जरिए शिक्षकों ने छात्रों के नजरिए और उनकी सीखने की समस्याओं को गहराई से समझा व शिक्षकों को लीक से हटकर सोचने और शिक्षा में नए प्रयोग करने के लिए प्रेरित भी किया है। इस कार्यशाला के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने सभी शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में नए-नए नवाचारों को अपनाकर शिक्षा को रुचिकर बनाने हेतु प्रेरित किया।


No comments:
Post a Comment