सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया मेरठ के उद्योगों को बढ़ावा देगा अनिल राणा क्षेत्रीय प्रमुख
मेरठ। कंकरखेड़ा, खिरवा रोड स्थित कृष ग्रीन्स यूरोपीयन स्टेट में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से एक कार्यक्रम व्यापारियों के साथ आयोजित किया गया। जिसमें मेरठ शहर के बड़े पैमाने पर उद्योगपतियों ने भाग लिया।
बैठक में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अनिल राणा जी ने उपस्थित मंचासीन व्यापारी गानों को बुके देकर सम्मानित किया। तथा अपने संबोधन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि बैंक और औद्योगिक इकाइयां एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। जिस कारण अच्छे परिणाम हमें देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने उपस्थित उद्योगपतियों को सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की विभिन्न ऋणी संबंधित जानकारियां जैसे सेंट गृह लक्ष्मी होम लोन, सेंट होम लोन, सेंट गोल्ड लोन तथा वाहन लोन के बारे में विस्तृत जानकारियां प्रदान की। बैठक के अंत में अनिल राणा जी ने कहा कि बैंक और उद्योग एक दूसरे के सहयोग से ही आगे बढ़ते हैं। जिसमें विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है।


No comments:
Post a Comment