सुबह-सुबह लगा महंगाई का झटका
फिर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल व सीएनजी के दाम
नयी दिल्ली। 23 मई को सरकारी कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है.दिल्ली समेत देश के अन्य शहरों में सुबह छ बजे से दाम बढ़ गये है। इसकी मार सीधे तौर पर जनता पडेगी।
ग्लोबल मार्केट्स में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच आज, 23 मई को देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने फ्यूल की कीमतों में प्रति लीटर 1 रुपये से कम का इजाफा किया है. इस महीने में यह तीसरी बढ़ोतरी है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल के 113 डॉलर–114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने के कारण आज पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं।
आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा?
फ्यूल की इस लगातार बढ़ोतरी से कार, बाइक, ऑटो और टैक्सी से सफर करने वाले लोगों का रोजाना का खर्च बढ़ जाएगा। सबसे ज्यादा मार कमर्शियल वाहन चालकों पर पड़ेगी, जो पेट्रोल-डीजल के सस्ते ऑप्शन के रूप में सीएनजी का इस्तेमाल करते थे। इसके अलावा, ट्रांसपोर्टेशन (माल ढुलाई) महंगा होने के कारण आने वाले दिनों में फल, सब्जियां और अन्य जरूरी खाने-पीने की चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं। हालांकि, कंपनियों का दावा है कि इस बढ़ोतरी के बाद भी सीएनजी से गाड़ी चलाने का खर्च पेट्रोल-डीजल के मुकाबले करीब 45% कम ही रहेगा।
पेट्रोल की कीमतों में कितना हुआ इजाफा?
दिल्ली में पेट्रोल 0.87 रुपये महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है, जबकि मुंबई में यह 108.45 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. बिहार के गया में 1.47 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। वही सीएनजी पर एक रूपये का इजाफा किया है। अब सीएनजी 81.09 रूपये प्रति किलो के हिसाब से मिलेगी ।
पेट्रोल रेट टेबल:
शहर कल का भाव (प्रति लीटर) आज का भाव (प्रति लीटर) बढ़ोतरी (रुपये में)
लखनऊ ₹98.45 ₹99.31 +0.86
नोएडा ₹98.84 ₹99.70 +0.86
पटना ₹109.54 ₹111.00 +1.46
जमशेदपुर ₹102.26 ₹102.53 +0.27
नई दिल्ली ₹98.64 ₹99.51 +0.87
मुंबई ₹107.59 ₹108.45 +0.86
कोलकाता ₹109.66 ₹110.64 +0.98
चेन्नई ₹104.51 ₹105.33 +0.82
बेंगलुरु ₹107.14 ₹108.09 +0.95
गुरुग्राम ₹99.30 ₹100.37 +1.07
भोपाल ₹110.75 ₹111.71 +0.96
डीजल के दामों में कितनी आई तेजी?
पेट्रोल के साथ-साथ आज डीजल की कीमतों में भी उछाल आया है. दिल्ली में डीजल 92.49 रुपये और मुंबई में 95.02 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. गुरुग्राम में डीजल की कीमतों में सबसे अधिक 1.12 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.
डीजल रेट टेबल:
शहर कल का भाव (प्रति लीटर) आज का भाव (प्रति लीटर) बढ़ोतरी (रुपये में)
लखनऊ ₹91.78 ₹92.70 +0.92
नोएडा ₹92.11 ₹93.03 +0.92
पटना ₹95.58 ₹97.03 +1.45
नई दिल्ली ₹91.58 ₹92.49 +0.91
मुंबई ₹94.08 ₹95.02 +0.94
कोलकाता ₹96.07 ₹97.02 +0.95
चेन्नई ₹ 96.13 ₹97.00 +0.87
बेंगलुरु ₹95.04 ₹95.99 +0.95
गुरुग्राम ₹91.81 ₹92.93 +1.12
भोपाल ₹95.91 ₹96.85 +0.94



No comments:
Post a Comment