नमाज के दौरान दुकान से पंखा लेकर फरार हुए युवक,सीसीटीवी में कैद वारदात

मेरठ। शहर के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर-4 द्वारकापुरी रोड पर दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ कैद हो गई है, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

 दुकान मालिक रिजवान अली नमाज अदा करने के लिए मस्जिद गए हुए थे। इसी दौरान दुकान पर उनका बेटा मौजूद था और दुकान की देखरेख कर रहा था। इसी बीच तीन से चार युवक ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे और बच्चे को बातचीत में उलझा लिया।बताया जा रहा है कि युवकों ने पहले सामान्य ग्राहक की तरह व्यवहार किया और सामान देखने का बहाना बनाया। इसी दौरान मौका पाकर उन्होंने दुकान में रखा एक पंखा चोरी कर लिया और कुछ ही देर में मौके से फरार हो गए। बच्चे को किसी तरह शक भी नहीं हुआ।जब दुकान मालिक वापस लौटे तो सामान गायब देखकर उन्हें शक हुआ। बाद में सीसीटीवी फुटेज देखने पर पूरी घटना सामने आई, जिसमें आरोपी साफ तौर पर चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनती जा रही हैं। दिनदहाड़े हुई इस चोरी ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कार्रवाई शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts