महिलाओं के साथ पुरूषों की बढ़ रही परिवार नियोजन में भागीदारी 

गत वर्ष 110 पुरूषों ने तो 5735 महिलाओं ने कराई नसबंदी 

अंतरा इंजेक्शन के प्रति महिलाओं का बढ़ा रूझान 34970 ने लगवाया इंजेक्शन 

  मेरठ।जनपद में महिलाओं में परिवार नियोजन के प्रति रूझान बढ़ता नजर आ रहा है। समाप्त हुए साल में  पुरूषों में नसबंदी के प्रति जागरूकता बढ़ती दिखाई दे रही है।  समाप्त हुए वित्तीय वर्ष  2025-28 में  110 पुरूषों ने जबकि 5535 महिलाओं ने नसबंदी कराई है। इतना ही नहीं परिवार नियाेजन अपनाते हुए 34970 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन लगवाया।  

 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा अशोक कटारिया ने बताया शहरी व देहात क्षेत्र में परिवान नियोजन के प्रति लोगों में जागरूकता आयी है। समाप्त हुए  वित्तीय वर्ष2025-26 में जनपद में 110 पुरूषों ने अभी तक नसबंदी करायी है। जिले में अब तक 5535  महिलाओं ने नसबंदी करा कर परिवार नियोजन में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया 21906 महिलाओं ने परिवार नियोजन के साधन कॉपर टी लगवायी है। जबकि  34970  महिलाओं ने परिवार नियोजन के लिए अंतरा इंजेक्शन काे लगावाया है । पुलिस लाइन यूपीएचसी में तीन पुरूष तीन महिला ने नसबंदी करायी है। 

परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डा. पूजा शर्मा  ने बताया परिवार नियोजन की सुविधा स्वास्थ्य केन्द्र पर उपलब्ध करायी जा रही है। देहात की सीएचसी पर यह सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।  उन्होनें बताया परिवार नियोजन के लिए समय-समय पर विभाग ओर से कैंपों को आयोजन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त आशा, एएनएम द्वारा भी शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं व पुरूषाें को परिवार नियोजन के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिला महिला अस्पताल में डा अजीत चौधरी द्वारा सबसे नसबंदी करायी है। 2086महिलाओं की जबकि 75 पुरूष नसबंदी की । 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts