बंगाल में बवाल, अभिषेक के बाद अब कल्याण बनर्जी पर हमला

हुगली में ज्ञापन सौंपने जाते वक्त हुई मारपीट

 कोलकाता ।बंगाल के हुगली में भारी बवाल हो गया है. टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला किया गया है। वह कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए चंडीतला पुलिस स्टेशन में ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। तभी प्रदर्शनकारियों ने उन पर हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट भी की गई. इस दौरान प्रदर्शनकारियों काले झंडे दिखाए और चोर-चोर के नारे भी लगाए। इससे पहले टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला किया गया था।

‘सिर पर लगी चोट’

आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान दूर से उनपर पत्थर फेंका गया। ये पत्थर कल्याण बनर्जी के सिर पर लगा, जिससे चोट खाकर वो जमीन पर गिर पड़े। उनके साथ बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया गया है। टीएमसी सांसद ने इस हमले का आरोप बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया है। लगातार दो सांसदों पर हमले के बाद कोलकाता की कानून व्यवस्था बिखरी सी दिखाई दे रही है। विपक्षी पार्टी का आरोप है कि टीएमसी नेताओं को चुन-चुन कर निशाना बनाया जा रहा है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts