विशेष सचिव, पशुधन विभाग ने किया उकसिया गौ संरक्षण केन्द्र का निरीक्षण 

मेरठ। शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी  देवेन्द्र पांडे , विशेष सचिव, पशुधन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनपद के वृहद गौ संरक्षण केन्द्र, उकसिया (रोहटा) का सघन निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान केंद्र की व्यवस्थाएं संतोषजनक और मानक के अनुरूप पाई गईं।

गौशाला में संरक्षित गौवंश का स्वास्थ्य उत्तम मिला। पशुओं को प्रतिदिन हरा चारा उपलब्ध कराया जा रहा है और भूसे का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।बंद पड़े बायोगैस प्लांट को पुनः क्रियाशील किए जाने के प्रयासों की सराहना की गई, जिससे केंद्र की ऊर्जा आवश्यकताओं में सुधार हुआ है।गौशाला में नवाचार को बढ़ावा देने के उ‌द्देश्य से 50 गायों का चयन जीपीजी प्रोटोकॉल के लिए किया गया है। विशेष सचिव ने गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने हेतु इसे 'दुग्धशाला' में परिवर्तित करने की अनूठी पहल की प्रशंसा की।

मण्डलीय समीक्षा बैठक निरीक्षण के पश्चात आयुक्त कार्यालय, मेरठ मण्डल के सभागार में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मेरठ के मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी , अपर निदेशक पशुपालन विभाग सहित सभी बी.डी.ओ. और ई.ओ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहे। मण्डल के अन्य जनपदों के अधिकारी जूम के माध्यम से ऑनलाइन जुड़े।

बैठक में विशेष सचिव ने मुख्य रूप से 'चतुष्सूत्रीय' मंत्र पर बल दिया

 मंडलायुक्त कार्यालय में जूम मिटिंग करते हुए विशेष सचिव ने  निराश्रित पशुओं को सुरक्षित आश्रय प्रदान करने, पशुओं की नस्ल सुधार और बेहतर देखभाल , नई तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों का समावेश, गौशालाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने केनिर्देश दिए कि सभी अधिकारी गौ संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता दें और सुनिश्चित करें कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts