योगी सरकार ने चलाई तबादला एक्सप्रेस
यूपी में 84 पीसीएस अधिकारियों का स्थानान्तरण
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए बड़े पैमाने पर पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। गुरुवार रात शासन द्वारा जारी आदेश के तहत कुल 84 पीसीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के अपर जिलाधिकारी (ADM), उप जिलाधिकारी (SDM), नगर मजिस्ट्रेट और विकास प्राधिकरणों के सचिव स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है.
जारी सूची के अनुसार, वाराणसी के अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार वर्मा को मुख्य राजस्व अधिकारी, सुल्तानपुर बनाया गया है। हरदोई की अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रियंका सिंह को कमांडेंट नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ में तैनाती दी गई है। बदायूं के एडीएम (वित्त एवं राजस्व) डॉ. वैभव शर्मा को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), गोरखपुर बनाया गया है।
अजीत कुमार सिंह ADM (FR) मुजफ्फरनगर बने
इसी तरह प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजीत कुमार सिंह को एडीएम (वित्त एवं राजस्व), मुजफ्फरनगर की जिम्मेदारी दी गई है. गौतमबुद्धनगर के एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार को लखनऊ विकास प्राधिकरण में संयुक्त सचिव एवं नागरिक उड्डयन निदेशालय में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है। वहीं जालौन के एडीएम (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार को आगरा विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है, जबकि मुजफ्फरनगर के एडीएम (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र कुमार को एडीएम (नगर), गोरखपुर के पद पर भेजा गया है।
शादाब असलम प्रयागराज नगर निगम में अपर नगर आयुक्त बने
उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक शादाब असलम को प्रयागराज नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। संतकबीरनगर के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जय प्रकाश को गोरखपुर मंडल में अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है। नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ की कमांडेंट नीता को प्रयागराज मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है।
अमरेंद्र कुमार वर्मा आगरा में ADM (प्रोटोकॉल) बने
श्रावस्ती के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमरेंद्र कुमार वर्मा को आगरा में अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) की जिम्मेदारी दी गई है। गोरखपुर के एडीएम (वित्त एवं राजस्व) विनीत कुमार सिंह को प्रयागराज विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। प्रयागराज की एडीएम (प्रशासन) पूजा मिश्रा को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन में अतिरिक्त मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है।
वहीं प्रयागराज मंडल की अपर आयुक्त रलवप्रिया को सुल्तानपुर का अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बनाया गया है। इससे पहले जारी आदेश में वाराणसी के आलोक कुमार वर्मा को मुख्य राजस्व अधिकारी, सुल्तानपुर और बदायूं के डॉ. वैभव शर्मा को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), गोरखपुर की जिम्मेदारी दी गई थी।


No comments:
Post a Comment