एनएच 58 पर कार की टक्कर से भाई-बहन की दर्दनाक मौत

 पांच साल का मासूम बाल-बाल बचा

मेरठ। थाना कंकड़खड़ा क्षेत्र में एनएच 58 पर भीषण सड़क हादसे में भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका पांच वर्षीय भतीजा बाल-बाल बच गया। यह घटना रविवार दोपहर उस समय हुई जब दोनों सड़क पार कर रहे थे और एक इको कार ने उन्हें अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक सहित पांच अन्य लोग भी मामूली रूप से घायल हुए हैं। भाई-बहन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts