आरबीआई के डिप्टी गवर्नर रोहित जैन पहुंचे हस्तिनापुर

परिवार के साथ किए पौराणिक नगरी व मंदिरों के दर्शन

 मेरठ। आरबीआई डिप्टी गवर्नर रोहित जैने के साथ एसबीआई और पीएनबी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मंदिर में उनका मंदिर समिति, पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के बारे में भी बताया गया। 

ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी हस्तिनापुर स्थित श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर में रविवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर रोहित जैन ने सपरिवार पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ प्राप्त किया। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

आरबीआई डिप्टी गवर्नर के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति, क्षेत्र के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने सभी अतिथियों का पारंपरिक एवं भव्य स्वागत किया।

 दर्शन के दौरान रोहित जैन ने मंदिर की प्राचीनता, धार्मिक गरिमा और ऐतिहासिक महत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि हस्तिनापुर की पावन भूमि देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहरों में विशेष स्थान रखती है। यहां की धार्मिक विरासत और ऐतिहासिक पहचान पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

 मंदिर के मुख्य प्रबंधक मुकेश जैन ने अतिथियों को हस्तिनापुर के पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। इस दौरान हाल के वर्षों में मंदिर और क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई। हालांकि डिप्टी गवर्नर स्वयं भी हस्तिनापुर के ऐतिहासिक महत्व से भलीभांति परिचित नजर आए।

 आरबीआई डिप्टी गवर्नर का श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर में आगमन क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने इसे हस्तिनापुर की धार्मिक पहचान और प्रतिष्ठा के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही और धार्मिक वातावरण बना रहा, जिससे कार्यक्रम और अधिक भव्य दिखाई दिया।इस अवसर पर क्षेत्र अध्यक्ष जीवेन्द्र कुमार जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार जैन, मुख्य प्रबंधक मुकेश जैन, अतुल जैन, उमेश जैन, कमल जैन सहित समाजसेवी एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts