गंगा एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में  स्कॉर्पियों टकराने से  एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

 रायबरेली । रायबरेली में गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक स्कॉर्पियो ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।इस दौरान स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया । . स्कॉर्पियों के अंदर एक ही परिवार के 8 लोग थे. इनमें से 3 की मौत हो गई।वहीं, 5 बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

रायबरेली के सलोन कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया. दिल्ली से जौनपुर के लिए जा रही स्कॉर्पियों कार एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल. स्कॉर्पियों में मौजूद सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहा है।

स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर

यह हादसा इतना भयावह था कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो चुका था। सड़क किनारे कांच के टुकड़े, बैग, कपड़े और मोबाइल बिखरे हुए पड़े थे। स्कॉर्पियों में फंसे हुए लोगों को निकालने में तकरीबन आधे घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया।

घायलों का इलाज जारी

हादसे में किशोरी समृद्धि (12), सरोज सिंह (55) और संगीता सिंह (22) की मौके पर मौत हो गई। प्रतिभा सिंह (32), सविता सिंह, गुरुचरण सिंह (35), नीरज सिंह और समर्थ सिंह (3) समेत पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इस दौरान एक बच्ची की हालत ज्यादा गंभीर होने पर एम्स रेफर कर दिया गया। बाकी अन्य घायलों को प्रतापगढ़ और रायबरेली के अस्पतालों के लिए रेफर किया गया हैञ

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

फिलहाल, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों और घायलों के परिजनों को भी इस हादसे को लेकर सूचित कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के बाद का दृश्य बड़ा हृदय विदारक था। सड़क पर खून ही खून पसरा हुआ था।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts