पावर कट के बीच यूपीपीसीएल की अपील
बेवजह बिजली न जलांए , एसी को 24 डिग्री पर चलाए
मेरठ। प्रदेश में जारी बिजली संकट के बीच विद्युत विभाग ने प्रदेश वासियों से अपील की है। बिजली विभाग ने एक ऑडियो जारी किया है। इसमें कहा गया है कि बेवजह बिजली न जलाएं, एसी 24 डिग्री पर चलाएं। एसी और पानी की मोटर कम चलाएं।अगर घर में कोई न हो तो पंखा ,एसी न चलाएं,घर में डेकोरेशन लाइट इस्तेमाल न करें। मेरठ समेत प्रदेश इन दिनों भारी बिजली संकट से जुझ रहा है। बिजली कटौती को लेकर प्रदेशभर में विरोध -प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने अघिकारियों को प्रदेश में निर्बाध रूप से बिजली सप्लाई का निर्देशन दिया है। वहीं, बिजली विभाग ने लोगों से बिजली बचाने की अपील की है।
बिजली विभाग की प्रदेश वासियों से अपील
बिजली विभाग ने एक ऑडियो जारी किया है। इसमें कहा गया है कि ‘बिजली तार से नहीं, तहज़ीब से भी आती है। बेवजह बिजली न जलाएं, एसी 24 डिग्री पर चलाएं। एसी और पानी की मोटर कम चलाएं.अगर घर में कोई न हो तो पंखा ,एसी न चलाएं,घर में डेकोरेशन लाइट इस्तेमाल न करें।’
अधिक लोड से ट्रांसफॉर्मर के जलने का खतरा बढ़ जाता है
बिजली विभाग ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि गर्मियों में बिजली का उपयोग आवश्यकता अनुसार ही करें। दिन में अनावश्यक लाइट, पंखे और AC बंद रखें। अधिक लोड से ट्रांसफॉर्मर के जलने का खतरा बढ़ जाता है। एक साथ ज्यादा भारी उपकरण चलाने से बचें। खराब वायरिंग और ढीले कनेक्शन तुरंत ठीक कराएं।
बिजली विभाग ने अपने ऑडियो में कहा कि कटिया एवं अवैध बिजली उपयोग से लाइन में फॉल्ट बढ़ते हैं। पानी की मोटर और AC का सीमित एवं सही उपयोग करें. बिजली बचाकर आप ट्रांसफॉर्मर और लाइन फॉल्ट कम करने में सहयोग दें ताकि आपके क्षेत्र में निर्बाध रूप से बिजली सप्लाई जारी रहे।
सीएम योगी का सख्त निर्देश
बता दें कि सीएम योगी ने भी प्रदेश में बिजली आपूर्ति को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं. आदेश का पालन ना करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है। सीएम योगी के निर्देश के मुताबिक शहरों में 24 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जाए। वहीं, गांवों में 18 घंटे बिजली मिले। प्रोडक्शन कैपेसिटी में इजाफा हो। फीडर वाइज मॉनिटरिंग हो. साथ ही शिकायतों का तुरंत निपटारा किया जाए। लापवाही के चलते मेरठ व गाजियाबाद के अधिकारियों पर गाज गिर चुकी है।


No comments:
Post a Comment