मोदी सरकार ने गन्ना ने का एफआरपी बढ़ाकर ₹365 प्रति क्विंटल किया

 5 करोड़ किसानों को लाभ,किसान आश्रितों के साथ श्रमिकों को भी इस फैसले का होगा लाभ

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए, चीनी उत्पादन सीजन 2026-27 (अक्टूबर-सितंबर) के लिए गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य 365 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। यह मूल्य पुनर्प्राप्ति न्यूनतम 10 दशमलव दो-पांच प्रतिशत दर पर आधारित है, जिसमें शून्य दशमलव एक प्रतिशत की प्रत्येक वृद्धि पर 3.56 रुपये प्रति क्विंटल का प्रीमियम और पुनर्प्राप्ति में शून्य दशमलव एक प्रतिशत की प्रत्येक कमी पर 3.56 रुपये प्रति क्विंटल की कमी का प्रावधान है।

लागत से दोगुना लाभ: प्रमुख प्रावधान

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह मूल्य निर्धारण वैज्ञानिक पद्धति और किसानों के लाभ को केंद्र में रखकर किया गया है। सरकार ने यह निर्णय कृषि लागत एवं मूल्य आयोग की सिफारिशों और विभिन्न राज्य सरकारों व हितधारकों से परामर्श के बाद लिया गया है।

रिकवरी रेट: यह मूल्य 10.25% की चीनी रिकवरी दर पर आधारित है।

प्रीमियम: रिकवरी में प्रत्येक 0.1% की वृद्धि पर ₹3.56 प्रति क्विंटल का अतिरिक्त प्रीमियम मिलेगा।

न्यूनतम सुरक्षा: जिन मिलों में रिकवरी दर 9.5% से कम है, वहां कोई कटौती नहीं की जाएगी। ऐसे किसानों को कम से कम ₹338.3 प्रति क्विंटल मिलेंगे।

उत्पादन लागत पर 100.5% का मुनाफा

सीजन 2026-27 के लिए गन्ने की उत्पादन लागत ₹182 प्रति क्विंटल आंकी गई है। ₹365 का नया मूल्य लागत की तुलना में 100.5% अधिक है, जो किसानों की आय दोगुनी करने के सरकार के संकल्प को दर्शाता है। यह पिछले सीजन (2025-26) की तुलना में 2.81% की वृद्धि है।

चीनी क्षेत्र: ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार

चीनी उत्पादन क्षेत्र देश का एक महत्वपूर्ण कृषि आधारित स्तंभ है। इस फैसले का व्यापक असर होगा। इसमें 5 करोड़ किसान और उनके आश्रितों को लाभ होगा, वहीं 5 लाख श्रमिक जो प्रत्यक्ष रूप से मिलों में कार्यरत हैं। जबकि परिवहन और कृषि श्रम से जुड़े लाखों लोगों को रोजगार सुरक्षा का दावा किया गया है।

पारदर्शी और तेज प्रक्रिया

पृष्ठभूमि की जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि सरकार गन्ना मूल्य भुगतान की निरंतर निगरानी कर रही है। पिछले चीनी उत्पादन सीजन 2024-25 में, देय 1,02,687 करोड़ रुपये के गन्ना मूल्य बकाये में से लगभग 1,02,209 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को 20 अप्रैल 2026 तक किया जा चुका है, इसी अनुरूप लगभग 99 दशमलव 5 प्रतिशत गन्ने की बकाया राशि का भुगतान हो चुका है। मौजूदा चीनी उत्पादन सीजन 2025-26 में, देय 1,12,740 करोड़ रुपये के गन्ना बकाये में से किसानों को 20.04.2026 तक लगभग 99,961 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, तदनुसार गन्ने की बकाया राशि का लगभग 88 दशमलव 6 प्रतिशत का भुगतान हो चुका है।।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts