विनीत शारदा से मिली शास्त्रीनगर के सेक्टर 3-4 की महिलांए

मकानों को बचाने की लगाई गुहार 

 मेरठ । सेंट्रल मार्केट क्षेत्र में सेक्टर 2 और सेक्टर 4 में शुक्रवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। सेक्टर 2 की महिलाओं ने जहां सुबह सामान्य तरीके से अपने धरने की शुरुआत की तो वहीं सेक्टर 4 की महिलाओं ने पहले हवन किया।

महिलाओं ने अपने मकान की रक्षा करने के लिए हवन में आहुतियां दी, और अपने मकानों को बचाने के लिए गुहार लगाई। इसके बाद सेक्टर 4 की महिलाएं भाजपा नेता विनीत शारदा के कार्यालय पर पहुंची और उनसे भी अपने मकान को बचाने की गुहार लगाई।

भाजपा नेता विनीत शारदा ने महिलाओं से कहा कि सरकार लगातार आपके हित में कार्य कर रही है आपके सांसद द्वारा भी आपकी पैरवी सुप्रीम कोर्ट में करने के लिए एक वकील किया गया है। इसके अलावा पूरा प्रकरण आपके नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री जी को भी बताया गया है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है, इसलिए हम उसकी अवहेलना नहीं कर सकते लेकिन अपने स्तर से हम हर संभव प्रयास आपके मकान को बचाने के लिए कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts