आलू भंडारण की दरें तय:सादा आलू ₹270 सीआईपीसी उपचारित आलू ₹290 प्रति क्विंटल
मेरठ। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने वर्ष 2026 के लिए आलू भंडारण की परामर्शी दरें निर्धारित कर दी हैं। सादा आलू के लिए 270 रुपये प्रति क्विंटल और सीआईपीसी (CIPC) उपचारित आलू के लिए 290 रुपये प्रति क्विंटल की दर तय की गई है।
ये दरें उत्तर प्रदेश कोल्ड स्टोरेज विनियमन (संशोधन) अधिनियम 1997 के नियम 29(3) के अनुपालन में निर्धारित की गई हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि 02 मई 2026 को शीतगृह स्वामियों और आलू उत्पादक किसानों के साथ हुई बैठक में दोनों पक्षों के विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया।दरें तय करते समय शीतगृह संचालन पर होने वाले व्यय और किसानों के हितों को ध्यान में रखा गया है। यह निर्धारित दर केवल 50 किलोग्राम की मात्रा पर ही लागू होगी।इन दरों के निर्धारण से आलू भंडारण प्रक्रिया में पारदर्शिता आने की उम्मीद है।


No comments:
Post a Comment