राज्यसभा की 26 सीटों पर चुनाव की तारीख घोषित

- 18 जून को होगा मतदान, चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना
नई दिल्ली (एजेंसी)।चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव के तारीखों का एलान कर दिया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, राज्यसभा की 26 सीटों के लिए आगामी 18 जून को मतदान होगा और इसी दिन मतगणना भी होगी।
चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन के मुताबिक, एक जून को नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके बाद 9 जून को नामांकन की जांच की जाएगी, 11 जून को नामांकन वापस लिया जाएगा। इसके बाद 12 राज्यों की 26 सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा।
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को 18 जून को 26 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की। एक बयान में, चुनाव आयोग ने कहा कि राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 10 राज्यों में होंगे, जहां मौजूदा सदस्य 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर रिटायर हो रहे हैं। इसके अलावा तमिलनाडु और महाराष्ट्र में खाली हुई एक-एक सीट पर उपचुनाव होंगे।
राज्यसभा चुनाव आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चार-चार सीटों पर, मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों पर, झारखंड में दो सीटों पर और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक सीट पर होंगे।

 दो राज्यों में उपचुनाव
निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु से राज्यसभा के लिए उपचुनावों की घोषणा की है। ये उपचुनाव महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और एआईडीएमके नेता सी. वे. षणमुगम के इस्तीफ़े के बाद खाली हुई दो सीटों को भरने के लिए होंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts