प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा

दो कारों की भिड़ंत में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
परिवार के पांच सदस्य मैहर देवी दर्शन को जा रहे थे
प्रयागराज (एजेंसी)।
जनपद में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। नैनी थाना क्षेत्र में नये यमुना पुल के निकट लेप्रोसी चौराहे के पास दो कारों में सीधी भिड़ंत हो गई। दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई जबकि दोनों कार में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि फाफामऊ थाना क्षेत्र के शांतिपुरम कॉलोनी निवासी दीपक चौरसिया अपने परिवार के पांच सदस्यों के साथ मैहर में देवी दर्शन के लिए निकले थे। उनकी कार लेप्रोसी चौराहे के पास पहुंची, तभी विपरीत दिशा की तरफ से आ रही एक्सयूवी से जोरदार टक्कर हो गई। कारों में सवार कई लोग अंदर फंस गए।
चीख-पुकार सुनकर राहगीर मदद को दौड़ पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह घायलों को सरकारी अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने दीपक चौरसिया समेत तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में एक महिला भी है जिसका इलाज चल रहा है। दूसरी कार में सवार महोबा निवासी अर्पित यादव और प्रिंस के भी घायल होने की बात कही गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts