कमेटी के समक्ष पेश हुए पूर्व डीपीएम , जांच कमेटी ने पूछे 17 सवाल 

 मेरठ। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत मेरठ में तैनात तत्कालीन डीपीएम मनीष बिसारिया गुरूवार को सीएमओ कार्यालय में जांच कमेटी के पेश हुए । इस दाैरान जांच कमेटी ने उनसे 17 प्रश्न पूछे जिसका उन्होंने लिखित रूप में जवाब दिया। शुक्रवार को कमेटी ने उन लोगों को तलब किया है। जो वीडियों में दिखाई दे रहे है।  

 बता दें मेरठ में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत तत्कालीन डीपीएम  मनीष बिसारिया की एक विडियो वायरल हुई थी। जिसमें वह किसी से रूपये लेते दिखाई दे रहे है। बाद में वह रूपये अन्य किसी को दे दिए। वीडियों को एक्स भी अपलोड कर दिया गया है। जिस पर  नेशनल हेल्थ मिशन की निदेशक ने डीपीएम से चार्ज लेकर उनके स्थान पर डीसीपीएम को डीपीएम का कार्यभार दे दिया गया। इस मामले में सीएमओ डा अशोक कटारिया की ओर से जांच कमेटी गठित की गयी थी। जिसमें एनएचएम की नोडल अधिकारी एसीएमओ डा पूजा शर्मा , डा राजेश , एडीएम फाइनेंस , चीफ ट्रेजरी ऑफिसर को शामिल किया गया था। गुरूवार को कमेटी ने तत्कालीन डीपीएम मनीष बिसारियों को तलब किया। इस दौरान इस मामले से जुडे 17 प्रश्न पूछे । पूर्व डीपीएम ने सभी का लिखित रूप में उत्तर दिया । अब इस मामले में जांच कमेटी ने वीडियो में दिखाई दे रहे कर्मचारियों को तलब किया है। जो रूपये दे रहे है। तत्कालीन डीपीएम का कहना था कि दो माह से वेतन न आने के कारण किसी से रूपये उधार लेकर कर्मचारियों को दिए थे। अब इस बात का खुलासा को जांच कमेटी के रिपोर्ट आने के बाद भी पता चल पाएंगा। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts