छटा आल इण्डिया विपिन सिरोही मैमोरियल क्रिकेट जूनियर व सीनियर वर्ग 11 मई से

 मेरठ। स्थानीय आई.टी.आई. साकेत व गुरूतेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकाडेमी के मैदान पर छठे ऑल इण्डिया विपिन सिरोही मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेन्ट जूनियर व सीनियर के मैच 11 मई से शुरू होंगे।

आयोजन सचिव व क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि जूनियर वर्ग गुरूतेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकाडेमी टाईटन ऋषभ क्रिकेट एकाडेमी टाईटन गुरूतेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकाडेमी लायस, व ऋषभ क्रिकेट एकाडेमी इण्टर की टीमें लीग आधार पर मैच खेलेगी। उन्होंने बताया कि सीनियर वर्ग में तीन टीमें ऋषभ क्रिकेट एकाडेमी रायल, गुरूतेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकाडेमी पैंथर, ऋषभ क्रिकेट एकाडेमी वरियर्स, यह टीमें लीग आधार मैच खेलेगी।

आज टीमों को टी शर्ट दी गई टूर्नामेन्ट में प्रत्येक मैच में मैन आफ दी मैच, के अलावा टीमों को विजेता व उपविजेता को ट्रॉफी के साथ सभी खिलाडियों को प्रमाण पत्र के मूमेंटो भी दिया जायेगा इसके अलावा बैस्ट बैडसमैन, बैस्ट बोलर, व मैन आफ दी सीरीज का पुरस्कार दिया जायेगा।

प्रेसवार्ता में रजनी, कोमल, पूजा, खुशबू, राहुल, हिमांशु, नीरज आदि लोग मौजूद थे। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि कल सब जूनियर का फाइनल मुकाबला ऋषभ क्रिकेट एकाडेमी में खेला जायेगा समापन व पुरस्कार वितरण बजे दिन शनिवार को 3 बजे किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts