सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री

 क्या 10 साल बाद खत्म होगी शराबबंदी?

चुने गए विधायक दल के नेता विजय कुमार सिन्हा ने विधायक दल की बैठक में रखा प्रस्ताव 

पटना।सम्राट चौधरी  बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया।

जिसे सर्वसम्मति से मंज़ूरी दी गई।इस फैसले के साथ ही बिहार में अगली सरकार और मुख्यमंत्री को लेकर राजनीतिक तस्वीर और साफ हो गई है।नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर बिहार की राजनीति में दो दशक के शासन का अंत किया है।सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया और नए मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हुआ है विधायक दल की बैठक में विजय कुमार सिन्हा ने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति मिली।

  उनके नाम का प्रस्ताव वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा ने विधायक दल की बैठक में रखा, जिसे सर्वसम्मति से मंज़ूरी दी गई। इस फैसले के साथ ही बिहार में अगली सरकार और मुख्यमंत्री को लेकर राजनीतिक तस्वीर और साफ हो गई है।

विधायक दल का नेता चुने जाने पर सम्राट की प्रतिक्रिया

विधायक दल का नेता चुना जाने पर सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है. मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं. देश के यशस्वी पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा. आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। जय बिहार, जय भारत!

No comments:

Post a Comment

Popular Posts