वैशाखी की खुशी के शुभ अवसर पर विशेष कीर्तन समागम का आयोजन

मेरठ।गुरुद्वारा श्री गुरू तेग बहादुर साहिब  सै 3, शास्त्री नगर , में वैशाखी की खुशी के शुभ अवसर पर विशेष कीर्तन समागम का आयोजन किया गया ।जिसमें  भाई सिमरप्रीत सिंह (बीबी कोलां , अमृतसर) और भाई बलबीर सिंह ( हजूरी रागी गु. साहिब ) द्वारा गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया गया।        भाई सिमरप्रीत सिंह द्वारा वाहो वाहो गोबिंद सिंह आपे गुरु चेला , और भाई  बलबीर सिंह हजूरी रागी  द्वारा अमृत नाम निधान है मिल पिवौ भाई,शब्द गाकर संगत को निहाल किया, साथ आज के का महत्व भी बताया कि आज ही के दिन 13 अप्रैल 1699 को दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी इस दिन गुरु गोविंद सिंह  ने  इसके बाद सिख धर्म के लोगों को गुरु ग्रंथ साहिब जी को अपना मार्गदर्शक बनाया वैशाखी के दिन ही सिख लोगों ने अपना सरनेम सिंह को स्वीकार किया। खालसा साजना दिवस के अवसर पर हर साल की तरह निशान साहिब के चोले की सेवा भी की गई।उपरांत गुरु का लंगर वितरित किया गया  । गुरुद्वारे के सेवादार के रूप में  हरविंदर सिंह दुग्गल, गुरदीप सिंह कालरा, संदीप पाहवा, गोपाल सूदन, गुरुवचन कालरा,मनप्रीत सिंह,राजिंदर पाल सिंह, ओमकार सिंह, जगदीप अरोड़ा, हरीश हंस,एवं सभी सेवादारों का सहयोग रहा ।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts