गेल अब जहां कनेक्शन नहीं वहां पर बिछाएगा  जाएगा लाइन 

 परतापुर से मोदीपुरम तक बिछाई जाएगी 22 किमी लंगी लाइन 

मेरठ। गैस संकट के बाद पीएनजी उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन देने के लिए कार्रवाई आरंभ कर दी है। अब जहां पर पीएनजी लाइन नहीं बिछाई गयी है। वहां पर लाइन बिछाई जाएगी। कंपनी परतापुर से मोदीपुरम तक लाइन बिछाने की तैयारी कर रही है। जिससे घर, होटल, व्यावसायिक संस्थान, उद्योग, मैस आदि में अब पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाई जा सके । 

 कंपनी जहां भी पाइप लाइन नहीं पहुंच पाई है वहां प्राथमिकता पर कार्य करेगी। एक साल में कुल 200 किमी लंबी नई लाइन बिछाने का लक्ष्य है। इसी कड़ी में गेल गैस लिमिटेड ने तैयारी की है कि जल्द ही वह दिल्ली-देहरादून हाईवे  पर परतापुर से मोदीपुरम स्टेशन तक 22 किमी लंबी पाइप लाइन बिछाएगा। 

परतापुर से मुजफ्फरनगर दिशा में यह पाइप बिछाई जाएगी, मुजफ्फरनगर से परतापुर की दिशा में लाइन पहले से है।मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग की, जिसमें गेल गैस लिमिटेड ने प्रस्तावित तैयारी की जानकारी दी। एलपीजी की समस्या के बीच अब पीएनजी अपनाने पर जोर दिया जा रहा है।इसी कड़ी में शासन ने समीक्षा की कि गेल गैस लिमिटेड को एनओसी की समस्या किन विभागों से आ रही है। समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि शासन की प्राथमिकता को देखते हुए हाल ही में एनएचएआइ से दो एनओसी  और नगर निगम से सात एनओसी मिल चुकी है।

नगर निगम के विभिन्न वार्डों में लगभग 100 किमी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। वहीं परतापुर से मोदीपुरम तक 22 किमी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। गेल गैस लिमिटेड मेरठ क्षेत्र के महाप्रबंधक विनय कुमार ने बताया कि एक साल में 200 किमी लंबी नई लाइन बिछाई जाएगी। वर्तमान में पूरे शहर में 1700 किमी पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts