वॉशिंगटन के होटल में अंधाधुंध फायरिंग

 डिनर में शामिल होने वाले थे ट्रंप, सुरक्षित बाहर निकाला, हमलावर ढेर

 वाशिंगटन डीसी,एजेंसी।  अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब प्रतिष्ठित व्हाइट हाउस कॉरपोंडेंट डिनर  के दौरान एक होटल में अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई। यह कार्यक्रम वाशिंगटन हिल्टन होटल में आयोजित हो रहा था, जहां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को डिनर में शामिल होना था।



मी़डिया रिपोर्टस के मुताबिक फायरिंग की आवाज बॉलरूम के ऊपर स्थित एक कमरे से आई, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यूनाइटेड स्टेट सीक्रेट सर्विस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप को मंच से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।



सुरक्षाबलों ने मौके पर जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को मार गिराया। फिलहाल उसकी पहचान और हमले के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में कुछ लोगों के घायल होने की आशंका है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के दौरान हुई गोलीबारी को सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक माना जा रहा है। अमेरिकी एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं और होटल परिसर को सील कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts