IPL के एक दिन में सबसे ज्यादा रन बने
पंजाब ने इतिहास का सबसे बड़ा रनचेज किया; सूर्यवंशी फास्टेस्ट 50 सिक्स वाले बैटर; टॉप-16 रिकॉर्ड्स
नयी दिल्ली। IPL 2026 में शनिवार का दिन रिकॉर्ड्स के नाम रहा। पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रन का सबसे बड़ा रनचेज किया।दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान को 5 विकेट से हरा दिया। इन दोनों मैच को मिलाकर एक ही दिन में IPL इतिहास के सबसे ज्यादा 986 रन बने।
15 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने मात्र 36 गेंदों में अपना दूसरा शतक जड़ दिया।
IPL में एक दिन में 986 रन बने
IPL के इतिहास में एक ही दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड शनिवार को बना, जब दो मुकाबलों में कुल 986 रन बन गए। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के मैच में 264 और 265 रन बने, वहीं राजस्थान और हैदराबाद के मुकाबले में 228 और 229 रन बने। इससे पहले 2024 में 899 रन एक दिन में बने थे, जबकि 2026 में ही एक अन्य दिन 843 रन भी दर्ज किए गए।
पंजाब ने IPL में का सबसे बड़ा रन चेज किया
पंजाब ने अरुण जेटली स्टेडियम में सबसे बड़ा रन चेज किया। टीम ने 18.5 ओवर में 265 रन बना डाले। उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, जो 2024 में KKR के खिलाफ 262 रन चेज कर बनाया था।
राहुल ने बतौर भारतीय टी-20 में सबसे बड़ी पारी खेली
राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 67 गेंद पर नाबाद 152 रन बनाए। यह टी20 में किसी भी भारतीय का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड तिलक वर्मा के नाम था, जिन्होंने 2024 में राजकोट में मेघालय के खिलाफ 151 रन बनाए थे।
राहुल IPL में 150 रन बनाने वाले पहले भारतीय
राहुल ने IPL का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। वे IPL में 150 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय बन गए। सबसे बड़ा स्कोर क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने पुण वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 2013 में नाबाद 175 रन बनाए थे।
राहुल-राणा ने IPL की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी की
केएल राहुल और नीतीश राणा ने पंजाब के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 220 रन जोड़े। यह IPL में किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। पहले नंबर पर विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी है, जिन्होंने 2016 में बेंगलुरु के मैदान पर गुजरात लायंस के खिलाफ 229 रन की नाबाद साझेदारी की थी।
राहुल ने तीसरी टीम के लिए सेंचुरी बनाई
राहुल IPL में 3 अलग-अलग टीमों के लिए शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए शतक लगाए हैं। उनके अलावा डीकॉक (MI, DD, LSG) और संजू सैमसन (DD, RR और CSK) भी यह कारनामा कर चुके हैं।

No comments:
Post a Comment