बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को किया सम्मानित

अंबोडकर नगरसरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर, अम्बेडकर नगर में आयोजित समारोह में यूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित किया गया। कॉलेज की इंटरमीडिएट की टापर छात्रा  वंदना वर्मा, निवासी महमूदपुर ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की टॉप 10 की सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
इंटरमीडिएट कला वर्ग की छात्रा ज्वान्सी यादव, निवासी पहाड़पुर ने 90.2 प्रतिशत अंक और विज्ञान वर्ग के छात्र मनीष यादव, निवासी जल्लापुर, दाउदपुर ने 88.5 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए कॉलेज का मॉन बढ़ाया है।
 हाईस्कूल की छात्रा  चांदनी, निवासी सम्मनपुर ने 94 प्रतिशत अंक, मुस्कान मौर्या, निवासी पीपरपुर लखनियां ने 92.6 प्रतिशत अंक और अनुराग पाल, निवासी  मखदूमपुर ने 91.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज की गरिमा में श्रीवृद्धि किया है ।
इस मौके पर कॉलेज के संरक्षक एवं पूर्व प्रधानाचार्य कमला प्रसाद वर्मा, प्रबंधक एवं रिटायर्ड एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. नंदलाल चौधरी, प्रधानाचार्य संदीप वर्मा, उप प्रधानाचार्य डॉ. अजय वर्मा 'अजेय' तथा अन्य शिक्षकों ने मेधावी विद्यार्थियों को माला पहनाकर और मुँह मीठा कराकर उनका सम्मान करते हुए उत्साहवर्धन किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts