2750 शिकायत में से 2491 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
> बिल संशोधन, कन्ज्यूमर ऐंप तथा रिमोट कनेक्ट / डिस्कनेक्ट आदि से जुडी शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान
> उपभोक्ताओं को त्वरित एवं पारदर्शी सेवा प्रदान करने मे महत्वपूर्ण पहल
मेरठ । स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा सभी 14 जनपदों मे विशेष मेगा कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। इन कैम्पों मे उपभोक्तओं की समस्याओं का प्राथमिका के आधार पर मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया गया जिससे उपभोक्ताओं को शीघ्र राहत प्रदान की जा सके।
आयोजित कैम्पों मे स्मार्ट मीटर से संबंधित बिल संशोधन, कन्ज्यूमर ऐप से संबंधित, तकनीकी समस्याएं तथा रिमोट कनेक्ट एवं डिस्कनेक्ट शिकायतों का प्राथमिकता से किया गया इस पहल से विद्युत सेवाओं की गुणवत्ता मे सुधार लाने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को पारदर्शी एवं सुविधाजनक सेवा प्रदान करने में सहायता मिल रही है।
आयोजित हुए मेगा कैम्पों में स्मार्ट मीटर से संबंधित विभिन्न श्रेणियों की कुल 2750 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमे से 2491 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही सफलता पूर्वक कर दिया गया, शेष शिकायतों का निस्तरण भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र सुनिश्चित किया जा रहा है। इस प्रकार के विशेष मेगा कैम्पों के माध्यम से उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान में तेजी आई हैं तथा उपभोक्ताओं का विश्वास भी मजबूत हुआ है डिस्कांम द्वारा


No comments:
Post a Comment