निया शर्मा का बोल्ड अंदाज आया सामने!
मुंबई। टीवी इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश और बोल्ड अभिनेत्रियों में शुमार निया शर्मा एक बार फिर अपनी बेबाक फैशन चॉइस को लेकर सुर्खियों में हैं। साथ ही, उन्होंने डेटिंग रियलिटी शो एमटीवी स्पिलिट्सविला के सेट से अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।
निया ने अपने पोस्ट के कैप्शन में मज़ेदार अंदाज़ में लिखा कि उन्हें बस अपने आउटफिट्स और अपने आरटीजीएस की ही फिक्र रहती है, बाकी चीज़ों से उन्हें ज्यादा मतलब नहीं है। उनके इस बयान को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
वायरल हो रही तस्वीरों में निया शर्मा ने एक नींबू-पीले रंग की शीयर मिनी ड्रेस पहनी हुई है। इस ड्रेस की खासियत इसका ड्रेप्ड स्टाइल और उस पर किए गए मोतियों के काम हैं। एक कंधे पर बड़े से फूल का डिजाइन और पीछे की ओर लहराता हुआ लंबा केप उनके लुक को किसी परी या जलपरी जैसा बना रहा है।
निया ने अपने इस लुक को पूरा करने के लिए सिर पर मैचिंग रंग का एक बंदना बांधा है, जो उनके आउटफिट में एक 'बोहो-चिक' टच जोड़ रहा है। साथ ही, उन्होंने भारी झुमके और चमकीले फुटवियर पहने हैं, जो उनके ग्लैम कोशेंट को और बढ़ा रहे हैं।


No comments:
Post a Comment