शंकर महादेवन के टैलेंट के आगे झुके रणवीर सिंह

मुंबई । बॉलीवुड में जब अभिनेता और संगीतकार एक साथ किसी गाने पर नजर आते हैं, तो फैंस के लिए वह पल खास बन जाता है। इस कड़ी में सुपरस्टार रणवीर सिंह और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में दोनों कलाकार गाने की धुन और मस्ती में खोए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों कलाकार 'सजदे' गाना गाते दिख रहे हैं, जो 2014 की बॉलीवुड फिल्म 'किल दिल' का है।
इस गाने ने अपनी रिलीज के 12 साल बाद भी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा और अब यह फिर से ट्रेंड कर रहा है। वीडियो में रणवीर सिंह शंकर महादेवन के हाई-लेवल सिंगिंग को मैच करने की कोशिश करते दिख रहे हैं, लेकिन आखिर में वह उनकी आवाज और हुनर के आगे झुक जाते हैं। इस पल ने दर्शकों को खूब हंसाया। शंकर महादेवन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'आई लव यू, रणवीर!' इसी पर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए जवाब दिया, 'आईएलवाईएसएम', यानी 'आई लव यू सो मच'।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts