मेरठ बना ओवर ऑल चैम्पियन
24वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर अंडर 20 फेडरेशन एथलेटिक चैंपियनशिप 2026 का प्रयागराज में सम्पन्न
मेरठ। प्रयागराज में चल रही 24वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर अंडर 20 फेडरेशन एथलेटिक चैंपियनशिप 2026 गुरुवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में मेरठ ओवर ऑल चैम्पियन बना। मेरठ के एथलीट ने 5 गोल्ड 4 सिल्वर और 3 कांस्य पदक प्राप्त किए।
उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र कुमार के अनुसार उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के द्वारा 24वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का समापन आज दिनांक 9 अप्रैल 2026 को मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में हुआ। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 65 जिलों के 656 बालक बालिका खिलाड़ी 40 स्पर्धा में प्रतिभाग किया| इस प्रतियोगिता की परफॉर्मेंस के आधार पर खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया ।
जिन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मानक पूरे किए है वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय एथ्लेटिक्स संघ की वैबसाइट के माध्यम से अपनी एंट्री कर सकते है | यह प्रतियोगिता 24,25 अप्रैल 2026 को तुमकोर कर्नाटक में आयोजित की जा रही है।
सचिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस अवसर पर उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला ने इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश एथ्लेटिक्स संघ के समस्त पदाधिकारियों व तकनीकी अधिकारियों को बधाई दी| प्रतियोगिता का समापन मंडल खेलकूद अधिकारी प्रयागराज प्रेम कुमार द्वारा किया गया । उनके साथ उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शुक्ला, प्रयागराज जिले के सचिव रुस्तम खान ,सदस्य सिलेक्शन कमिटी डोरी लाल शर्मा, तकनीकी कमेटी के अध्यक्ष अनु कुमार, सदस्य सिद्धार्थ कृष्णा, ज़फर उल्लाह, जिला खेलकूद अधिकारी देवी सिंह व कोच सत्येंद्र उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं :-
महिला हैमर थ्रो: 1. आस्था गुज्जर, मेरठ 52.26m 2. आयशा सिंह, औरैया 41.92m 3. साक्षी गुप्ता, चित्रकूट 38.65 मी;
पुरुषों की 5000 मीटर दौड़:
1.शिव कुमार गुप्ता, इलाहाबाद 14:41.15; 2. अर्जुन., मुज़फ़्फ़रनगर 14:41.91; 3. विकास सरोज,सीतापुर 14:43.23;
पुरुषों की 1500 मीटर दौड़:
1. वंश कुमार शारावत, मुजफ्फरनगर 3:50.93; 2. रोहित सागर, बुलन्दशहर 3:52.65; 3. आकाश., बुलन्दशहर 3:53.51;
महिला 5000 मीटर दौड़:
1. वर्तिका पटेल, चंदौली 17:17.95; 2. सोनिया उपाध्याय, मथुरा 17:20.88; 3. प्रतिज्ञा पन्ना, लखनऊ 18:02.41;
महिला डिस्कस थ्रो:
1. सुहानी सिंह, इलाहाबाद 44.97 मी; 2. कीर्ति पटेल, इलाहाबाद 40.36 मी; 3. यशी मंगत, संभल 39.90 मीटर;
महिला 1500 मीटर दौड़:
1.मनीषा राय, चंदौली 4:45.96; 2. कोमल पटेल, वाराणसी 4:47.68; 3. वर्तिका पटेल, चंदौली 4:48.03;
पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़:
1. मनीष कुमार राजभर, इटावा 14.32; 2. प्रियांशु., फ़िरोज़ाबाद 14.94; 3.कृष्ण कुमार मौर्य,इलाहाबाद 15.76;
पुरुषों की लंबी कूद:
1. शिवम, जौनपुर 7.40m; 2. अभय प्रताप सिंह, आगरा 7.29m; 3. विमल सिंह, आगरा 7.23m;
पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज़:
1. अजीत कुमार, इलाहाबाद 9:28.90; 2. विशाल यादव, मऊ 9:34.87; 3. नीतीश यादव, वाराणसी 9:35.45;
महिला लंबी कूद:
1. सोनाक्षी कनौजिया, सुल्तानपुर 5.80 मी; 2. ख़ुशी पटेल, वाराणसी 5.34 मी; 3. अंशिका मौर्य, जौनपुर 5.23 मी;
महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज़:
1. सोनम पाल, चंदौली 12:10.65; 2. प्रीति यादव, अयोध्या 12:10.66; 3. वर्ष., वाराणसी 12:21.83;
पुरुषों की 200 मीटर दौड़:
1. विशांत चौधरी, मुज़फ़्फ़रनगर 21.85; 2. जमील अली, वाराणसी 22.03; 3. आर्यन राणा, मेरठ 22.23;
महिला 200 मीटर दौड़:
1. सोनी कुमारी,रायबरेली 25.47; 2. वंशिका राठी, मेरठ 25.72; 3. अनुष्का कुमारी, बरेली 26.44;
महिला हेप्टाथलॉन:
1. अविका बलियान, मथुरा 4024; 2. वैशाली यादव, चंदौली 3059; 3. आरती यादव, सोनभद्र 3028;
पुरुषों की डेकाथलॉन:
1. दिवाकर यादव, लखनऊ 5585; 2. सूरज सिंह,कन्नौज 3889; 3. अंकित कुमार, फ़िरोज़ाबाद 3334;
पुरुषों की भाला फेंक:
1. आदर्श यादव, वाराणसी 71.24 मी; 2. मोहम्मद शहंशाह, इलाहाबाद 65.56 मी; 3. नागेश पाठक, अलीगढ़ 63.72 मी;
महिला भाला फेंक:
1. अनुष्का चौहान, मैनपुरी 38.11 मी; 2. मुस्कान पटेल, भदोही 36.90 मी; 3. रंजना यादव, इलाहाबाद 36.79 मी;
सचिव नरेंद्र कुमार ने प्रतियोगिता के समापन पर सभी खेल प्रशिक्षको , अभिभावकों व खिलाडियों को प्रतियोगिता के सफलता पूर्वक आयोजन मे सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया
पदक तालिका। स्वर्ण रजत कास्य
मेरठ 5 4 3
वाराणसी 4 8 7
प्रयागराज 4 4 5


No comments:
Post a Comment