मदरसे में 'हैवानियत' -
किसी के जिगर के टुकड़े को बेरहमी से पीटा
- एक 'कथित' मौलाना ने दस वर्षीय बच्चे को जकड़ा, दूसरे ने बच्चे पर लगातार 36 डंडे बरसाए
- वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, दोनों 'कथित' मौलानाओं को कड़ी सज़ा देने की मांग
- कुछ सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री योगी से मदरसे पर की बुलडोजर कार्यवाही की भी मांग
मेरठ। जिगर के जिस टुकड़े को मां अपने सीने पर सिर रख कर सुलाती है, उसी जिगर के टुकड़े को मदरसे में 'हैवानों' द्वारा बेरहमी से पीटा गया। इसका जीता जागता सबूत वह वीडियो है, जो शनिवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।
यह वीडियो सहारनपुर जिले के गंगोह के एक मदरसे का बताया जा रहा है। 'हालांकि हम उक्त वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते'। इस वीडियो में एक मदरसे के दो 'कथित' मौलाना एक मासूम बच्चे को बेरहमी से पीट रहे हैं। वीडियो में एक मौलाना बच्चे को जकड़ता है तो दूसरा मौलाना दस साल के इस मासूम पर लगातार 36 डंडे बरसाता है। हैवानियत पर उतारू इन दोनों मौलानाओं कि यह कार्रवाई यहीं पर नहीं रुकती। इस बच्चे को फिर उल्टा लिटाया जाता है और दोबारा इस पर डंडों की बरसात होती है। बच्चा चीखता चिल्लाता है लेकिन कोई उसकी मदद को नहीं आता। सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हुआ तो कई सामाजिक संगठनों के काम खड़े हो गए। इन संगठनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उक्त मौलानाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए मदरसे पर बुलडोजर करवाई की भी मांग की है। हालांकि पता यह चला है कि उक्त दोनों मौलानाओं को स्थानीय जिला प्रशासन ने हिरासत में ले लिया है। इन दोनों मौलानाओं के नाम जुनैद और शोएब बताए जा रहे हैं।


No comments:
Post a Comment