टीबी के प्रति किया जागरूक

 रोडवेज अडडे पर चस्पा किए गये पंपलेट 

 मेरठ। टीबी मुक्त भारत मिशन के तहत जिला क्षय रोग विभाग की ओर से सोहराब गेट बस अडडे पर टीबी के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दाैरान यात्रियों व रोडवेज कर्मचारियों को टीबी के प्रति जागरूक किया गया।

 सीएमओ डा. अशाेक कटारिया के निर्देशन में  जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर  शबाना बेगम द्वारा जन भागीदारी बढ़ाने हेतु  सोहराब गेट बस स्टैंड पर एआरएम राजीव कुमार के सहयोग से  आसिफ,गजराज सिंह , महेश, जयकेश द्वारा यात्रीगण को इकट्ठा करके कार्यक्रम करवाया गया  जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर शबाना बेगम द्वारा यात्रियों को टीबी के लक्षण बताए गए व भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया हैंडहेल्ड एक्स-रे की भी जानकारी दी गई । टीबी के पंपलेट के माध्यम से भी प्रचार प्रसार कराया गया और टीबी पंपलेट  चस्पा करवाए गए ।इसके बाद प्रचार प्रसार हेतु टीबी की ऑडियो चलवा कर प्रचार कराया गया

No comments:

Post a Comment

Popular Posts