खेल विवि  में नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन 

मेरठ।मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में 16 अप्रैल से 18 अप्रैल तक “नारी शक्ति वंदन” के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक, रचनात्मक एवं जन-जागरूकता गतिविधियों की एक श्रृंखला का सफल आयोजन किया गया। 

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता एवं विद्यार्थियों में जागरूकता का प्रसार करना था। कार्यक्रमों का आयोजन निर्धारित तिथियों के अनुसार सुव्यवस्थित ढंग से किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह एवं सक्रियता के साथ भाग लिया। परिवर्तनशील भारत में महिलाएं  विषय पर कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की प्रभारी  श्रिजा सिंह रहीं। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक भारत में महिलाओं की बदलती भूमिका पर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिला। प्रतिभागियों ने सामाजिक परिवर्तन, महिला सशक्तिकरण एवं चुनौतियों पर आधारित रचनात्मक एवं विचारोत्तेजक कहानियाँ प्रस्तुत कीं। “खेलों में महिलाएं: रूढ़ियों को तोड़ते हुए” विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका संचालन डॉ. सोनिया राणा के मार्गदर्शन में हुआ। विद्यार्थियों ने खेलों में महिलाओं की भूमिका, उपलब्धियों तथा सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ने की आवश्यकता पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। सावधानीपूर्वक मूल्यांकन के पश्चात विजेताओं की घोषणाकी गई।प्रथम स्थान: वंशिका सिंह, द्वितीय स्थान प्रदीप कुमार गुर्जर तृतीय स्थान: अमन कुमार, दूसरे कार्यक्रम में  “पढ़े विश्वविद्यालय, बढ़े विश्वविद्यालय” पहल के अंतर्गत केंद्रीय पुस्तकालय का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया, जिसकी देखरेख शिवांश पाल द्वारा की गई। इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक संसाधनों के प्रति जागरूक करना एवं स्व-अध्ययन के महत्व को समझाना था। चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन प्रो. सत्यंत कुमार एवं सुश्री श्रिजा सिंह के निर्देशन में किया गया। विद्यार्थियों ने अपने चित्रों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण एवं समानता के विषयों को अत्यंत सृजनात्मकता एवं प्रभावशीलता के साथ प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार महोदय श्री सुनील कुमार झा भी उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

समापन कार्यक्रम के रूप में जागरूकता रैली का आयोजन सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में  रैली का शुभारंभ दोनों  विश्वविद्यालयों के कुलपति प्रो० (डा.)  त्रिवेणी दत्त एवं मेजर जनरल दीप अहलावत द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। विद्यार्थियों की पदयात्रा करते हुए रैली निकाली। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण से संबंधित नारे लगाए तथा जागरूकता सम्बन्धी पोस्टर प्रदर्शित किए। रैली ने समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts