पत्नी संग हाई कोर्ट पहुंचे केजरीवाल
सीबीआई की याचिका पर होगी सुनवाईनई दिल्ली (एजेंसी)।पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ हाई कोर्ट पहुंचे हैं। दिल्ली कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज हाई कोर्ट में पेश होंगे। केजरीवाल आज अदालत में अपनी दलीलें खुद रखेंगे।
दिल्ली हाई कोर्ट में आज सोमवार को सीबीआई की उस अर्जी पर सुनवाई होगी, जिसमें एक्साइज पॉलिसी केस में अरविंद केजरीवाल और दूसरों को बरी करने को चुनौती दी गई है।
बताया गया कि पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल खुद जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के सामने पेश हो सकते हैं। अरविंद केजरीवाल उनसे इस मामले से खुद को अलग करने की रिक्वेस्ट कर सकते हैं।
यह मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो की उस अपील से संबंधित है। इस अपील में ट्रायल कोर्ट द्वारा केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत अन्य आरोपियों को दी गई राहत को चुनौती दी गई है। इससे पहले, केजरीवाल ने मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय के समक्ष मामले को किसी अन्य न्यायाधीश को स्थानांतरित करने की मांग की थी।
इस मांग को यह कहते हुए खारिज कर दिया गया था कि मामले से हटने का निर्णय संबंधित न्यायाधीश को ही लेना होता है। ट्रायल कोर्ट ने इस मामले में सभी आरोपियों को बरी करते हुए जांच एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। इसके बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।


No comments:
Post a Comment