रालोद की रैली में जंयत चौधरी ने युवाओं में भरा जोश 

संगठन मजबूती और भाईचारे का दिया संदेश

मेरठ। शनिवार को  सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव ईकड़ी में आयोजित राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की एकता रैली में केंद्रीय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता और युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रालोद का उद्देश्य किसानों, मजदूरों और समाज के सभी वर्गों को एकजुट कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ता और समर्थक हैं।जयंत चौधरी ने कहा कि पार्टी की जड़ें और चौधरी जयंत सिंह की विचारधारा में हैं। उन्होंने कहा कि किसानों और ग्रामीण समाज के अधिकारों के लिए जो संघर्ष उस समय शुरू हुआ था, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए युवा शक्ति को आगे आना होगा और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना होगा।

गांव-गांव तक योजनाएं पहुंचाने का प्रयास

उन्होंने कहा कि रालोद सरकार में रहते हुए लगातार प्रयास कर रहा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंचे। किसानों और आम लोगों के हितों को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

 सामाजिक सौहार्द और महिलाओं की भागीदारी पर भी जोर

रैली में जयंत चौधरी ने समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटने के बजाय सहयोग और सौहार्द से ही क्षेत्र का विकास संभव है। उन्होंने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को सकारात्मक बताते हुए कहा कि आज बेटियां शिक्षा सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, जो समाज के लिए अच्छे संकेत हैं।

कई जनप्रतिनिधि और नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में सांसद राजकुमार सांगवान, सांसद चंदन चौहान राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, पूर्व सांसद केसी त्यागी, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, विधायक गुलाम मोहम्मद, प्रसन्न चौधरी, अजय कुमार, अशरफ अली, सुनील रोहटा, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे । 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts