अब प्रयागराज दूर नहीं 

 वादकारियो व अधिवक्ताओं को  होगी आसानी 

  मेरठ। आगामी 29 अप्रैल हरदोई में पीएम नरेन्द्र मोदी मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस वे का शुभारंभ करेंगे। इसकी लेकर तैजी से तैयारी की जा रही है। गंगा एक्सप्रेस वे शुरू होने से सबसे ज्यादा वेस्ट यूपी के लाेगों को फायदा होने वाला है। जिनके केस प्रयागराज में चल रहे है। अभी तक उन्हें प्रयागराज जाने के लिए पूरा एक दिन का समय लगता था लेकिन अब मात्र छह घंटे में कार से आसानी से प्रयाग राज तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इस बारे में लोकसत्य ने शहर के लोगों से बात कर उनकी राय जानने का प्रयास किया । जिनकी राय कुछ इस प्रकार से है। 

 अधिवक्ता और वादकारी अब सुबह अपने घर से निकलकर, प्रयागराज में अपने मामलों की पैरवी करके उसी दिन वापस लौट सकेंगे। यह समय और पैसा दोनों की बड़ी बचत करेगा।12 जिलों को बेहतर कनेक्टिविटी  के साथ गंगा एक्सप्रेस वे मील का पत्थर साबित होगा। उनका कहना है इस मार्ग पर टोल कम रखा जाए ।

  वरिष्ठ अधिवक्ता गजेन्द्र सिंह धामा 

 मेरठ से प्रयागराज की सुगम यात्रा: इस एक्सप्रेसवे के बनने से मेरठ से प्रयागराज के बीच का सफर, जो पहले बहुत लंबा और थकाऊ होता था, अब केवल 6-8 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग, जिन्हें इलाहाबाद हाई कोर्ट (प्रयागराज) में मामलों के लिए अक्सर यात्रा करनी पड़ती है, उन्हें अब भीषण यातायात और लंबी यात्रा से मुक्ति मिलेगी। 

अधिवक्ता डा. शाहिन परवेज  

 गंगा एक्सप्रेसवे शुरू होने से पूर्वाचल जिले से कनेक्टीविटी  जुड़ने ने दवा कारोबारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। मेरठ व गाजियाबाद से बडी मात्रा में दवाओं की सप्लाई होती है।अब ऐसे व्यापारियों को आर्डर की दवा समय पर पहुंचाने में काफी सहायता मिलेगी।

रजनीश कौशल महामंत्री मेरठ केमिस्ट एडं ड्र्रगिस्ट एसोसिएशन 

 मोदी व योगी सरकार लगातार सरानीय कार्य कर रही है। इसका जीता जागता सबूत गंगा एक्सप्रेस वे है जिसका उद्घाटन आगामी 29 अप्रेल को होने जा रहा है। इससे वेस्ट ही नहीं बल्कि पूर्वात्तर जिलों से  कन्टेविटी जुडेंगी। व्यापारियों को अपना सामान पूर्वात्तर जिलों तक पहुंचाने में आसानी होगी। 

 अजय गुप्ता अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ मेरठ 

  गंगा एक्सप्रेस वे  शुरू होने से खेत उत्पाद करने वाले उद्यमियों को इसका लाभ मिलेगा । अभी तक आर्डर का सामान लेने लाने में काफी समय लगता था अब समस्या काफी हद तक दूर होगी । इतना नहीं वहां के खेल उत्पाद से जु्ड़े व्यापारी आसानी से आ जा सकेगे। 

  आशुतोष भल्ला अध्यक्ष एथलेटिक्स एसाेसिशन 

 गंगा एक्सप्रेस वे शुरू होना वेस्ट यूपी के लिए सौभाग्य की बात है। अब वेस्ट यूपी के लोग पूर्वात्तर जिलों में धार्मिक स्थलों पर आसानी से जा सकेंगे। मेरठ से प्रयागराज के बीच काफी धार्मिक स्थल है। इसकी आने वाले समय दूरगामी परिणाम दिखाई देंगे। 

   विपुल सिंघल  अध्यक्ष टेंट एडं डेकोरेशन एसोसिएशन मेरठ 

 




No comments:

Post a Comment

Popular Posts