डिप्टी कमिश्नर (राज्य कर) के पद पर चयनित सर्वेश को किया सम्मानित
वाराणसी।एम जी काशी विद्यापीठ में शोधकार्य कर रहे सर्वेश वर्मा का उ.प्र.लोक सेवा आयोग से सहायक आयुक्त (वाणिज्य कर) के पद पर चयनित सर्वेश वर्मा को अवध परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से सम्मानित किया गया। फिलहाल वो एम जी काशी विद्यापीठ से शोध कार्य कर रहे हैं।
अम्बेडकर नगर जनपद के ग्राम फतेहपुर बड़ागॉव, जलालपुर निवासी सर्वेश वर्मा श्रीमती उर्मिला वर्मा एवं जिया लाल वर्मा (सेवा निवृत्त, प्राध्यापक, जनता इंटर कॉलेज, फतेहपुर बड़ागॉव) के सुपुत्र हैं। ध्यातव्य है कि इनके छोटे भाई दो वर्ष पूर्व संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली से असिस्टेंट कमेंडेन्ट, बीएसएफ में चयनित होकर देश की सुरक्षा में लगे हुए हैं।
अवध परिषद उत्तर प्रदेश के समन्वयक डॉ. ओ. पी.चौधरी के आवास पर अवध परिषद वाराणसी इकाई के अध्यक्ष एवं सर्वेश वर्मा के चाचा प्रो.विश्वनाथ वर्मा की उपस्थिति में उन्हें अंगवस्त्रम, पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल और यशस्वी भविष्य की शुभकामनाएं संप्रेषित की गईं।
सर्वेश एवं उनके चाचा को सम्मानित करने वालों में मुख्य रूप से उप आयुक्त (राज्य कर) अजय कुमार वर्मा, उप आयुक्त (राज्य कर) राम सिंह यादव, प्रधानाचार्य अनिल वर्मा, बृजेश वर्मा, अजय सिंह, इंजी. बी. एन. सिंह, वंदना वर्मा, कंचन यादव, डॉ उषा चौधरी, डिम्पल, निधि वर्मा, गीता वर्मा, किरन सिंह आदि शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment