करंट से लाइनमैन की मौत
काम के दौरान हादसा, अस्पताल में कर्मचारियों का हंगामा
मेरठ। कंकरखेड़ा क्षेत्र में बिजली लाइन पर काम करते समय संविदा लाइनमैन अमित कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। साथी कर्मचारी घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कर्मचारियों ने मुआवजा की मांग को लेकर हंगामा किया।
कंकरखेड़ा क्षेत्र में बिजली लाइन पर मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान संविदा कर्मचारी अमित कुमार लाइन पर काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि अचानक लाइन में करंट आ गया, जिससे अमित गंभीर रूप से झुलस गए।हादसे के बाद उनके साथी कर्मचारी तुरंत उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अमित कुमार की मौत की खबर मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारियों में गुस्सा फैल गया। बड़ी संख्या में कर्मचारी जिला अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने हंगामा करते हुए मृतक के परिवार को मुआवजा और उचित सहायता देने की मांग की।कर्मचारियों का आरोप है कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। वहीं अधिकारियों ने मामले की जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

No comments:
Post a Comment