अधिकार मित्रों को कानून की धाराओं के बारे में किया गया जागरूक
कूस्टर पर आधारित प्रशिक्षण में पहुंचे चार जिलों के अधिकारी
मेरठ। चौ. चरण सिंह अटल सभागार में पराविधिक स्वंय सेवकों (अधिकार मित्र) का कूस्टर पर आधारित प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मेरठ ,मुरादाबाद ,रामपुर व अमरोहा के अधिकार मित्रों ने शिरकत की। प्रशिक्षण शिविर में संविधान में वर्णित अनुच्छेद 23, 24, 29 (2) तथा शिक्षा का अधिकार अधिनियम्, गार्जियन वार्डस एक्ट तथा प्री-नेटल डायग्नोस्टिक एक्ट के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला जज अनुपम कुमार के द्वारा दीप प्रज्जवलित एवं सरस्वती पूजा करके की गयी। कार्यक्रम में मो. असलम सिद्दीकी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय सं. 1. पवन कुमार शुक्ला, विशेष न्यायाधीश (एस.सी./एस.टी. एक्ट)/ अपर सत्र न्यायाधीश, अपर्णा पाण्डेय, विशेष न्यायाधीश (ई.सी. एक्ट) / अपर सत्र न्यायाधीश, नीरज कुशवाहा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नम्रता सिंह प्रथम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, तपस्या त्रिपाठी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुरादाबाद एवं अभिषेक कुमार व्यास, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अमरोहा उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद मेरठ से 21, जनपद मुरादाबाद से 55, जनपद अमरोहा से 21, जनपद रामपुर से 38 एवं जनपद संभल से 23 पराविधिक स्वयं सेवकों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण से सम्बन्धित योजनाओं पर जनपद मेरठ, जनपद मुरादाबाद व जनपद अमरोहा के सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा पराविधिक स्वयं सेवकों को प्रशिक्षण दिया गया एवं संविधान में वर्णित अनुच्छेद 23, 24, 29 (2) तथा शिक्षा का अधिकार अधिनियम्, गार्जियन वार्डस एक्ट तथा प्री-नेटल डायग्नोस्टिक एक्ट के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं 'सामूहिक विवाह योजना, वृद्धावस्था पेन्शन योजना, एस.सी./एस.टी. क्षतिपूर्ति योजना, बच्चों के लिये छात्रवृत्ति योजना एवं दिव्यांगजन से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में सुनील कुमार, समाज कल्याण अधिकारी, शैलेश राय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याणकारी अधिकारी, सिद्धान्त शर्मा दिव्यांगजन अधिकारी, मेरठ द्वारा पराविधिक स्वयं सेवकों को प्रशिक्षण दिया गया। मो. बाबर खान, विशेष न्यायाधीश (पोक्सो)/ अपर सत्र न्यायाधीश, मेरठ के द्वारा बालकों से सम्बन्धित पोक्सो एक्ट एवं पोश एक्ट के बारे में एवं महिलाओं से सम्बन्धित महिला संरक्षण अधिनियम, जैसे वूमन ट्रैफिकिंग, मेडिकल टर्मिनेशन एंड प्रेगनेन्सी एक्ट, 1971 आदि के बारे में सुदेशना असिस्टेंट प्रोफेसर, विधि शास्त्र, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय,के द्वारा पराविधिक स्वयं सेवकों को प्रशिक्षण दिया गया।
जिला जज अनुपम कुमार ने दो सर्वश्रेष्ठ पराविधिक स्वंय सेवक महेश कुमार व शिल्पी मेरठ, रामपुर से जितेन्द्र कुमार व संदीप कुमार व अमरोहा से लोकमान व महेश सिंह संभल से अंशुल व राम कैलाश मुरादाबाद से शफीक अहमद व किशनपाल को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया।


No comments:
Post a Comment