गंगा में गिर रहे नालाें को बंद करने के लिए दस दिन में बनाए कार्य योजना -डीएम 

डीएम की अध्यक्षता में कई विभागों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन 

 मेरठ। जिला अधिकारी डॉक्टर वीके सिंह के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कक्ष में जिला गंगा समिति जिला वृक्षारोपण समिति जिला पर्यावरण समिति तथा जिला वेटलैंड समिति की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में अधिकारियों को गंगा नदी में गिर रहे नालों को रोकने के लिए दस दिन में कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। 

बैठक में डीएम द्वारा जनपद में समस्त तालाबों पर से अतिक्रमण हटाकर उनके सौंदर्य करण के लिए निर्देश दिए तथा तालाबों के पुनरुद्धार के लिए कार्य योजना बनाने के भी निर्देश दिए। गंगा नदी किनारे लग रही प्लेज को हटवाने हेतु डीएफओ एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के गठन किए जाने के भी निर्देश जारी किए गए। डीएम द्वारा गंगा नदी में गिर रहे हैं नालो के लिए अगले 10 दिनों में कार्ययोजना बनाने और उसको जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति को प्रेषित करने हेतु अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड एवं अधिशासी अभियंता अनूपशहर शाखा खंड मेरठ को निर्देश जारी किए गए। जनपद में बूढ़ी गंगा प्रकरण में पूर्व में अपर जिलाधिकारी प्रशासन को नोडल अधिकारी के रूप में निर्देश दिए गए की अपने निगरानी में आवश्यक कार्रवाई करें। डीएम द्वारा राजस्व विभाग पंचायती राज विभाग ग्राम में विकास विभाग सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की इस वर्ष जनपद में समस्त तालाबों, नदियों नहरों एवं अन्य जल स्रोतों के किनारे व्यापक रूप से वृक्षारोपण कराए जाने की कार्य योजना जिला गंगा समिति को प्रेषित करना सुनिश्ति करें। इसके अतिरिक्त डीएम द्वारा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि इस वर्ष वृक्षारोपण अभियान के तहत मॉडल साइट तथा समय से गड्ढे खुदान का कार्य करना सुनिश्चित करें। तथा यह भी निर्देश दिए की जिन-जिन की कार्य योजना अभी तक वन विभाग को अप्राप्त है उनका अप्रैल माह का वेतन रोका जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, डीएफओ मेरठ वंदना फोगाट, डीपीआरओ, सीएमओ डा अशोक कटारिया  , जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे तुषार गुप्ता, परियोजना निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण, उपनिदेशक कृषि, जिला विकास अधिकारी मेरठ आदि जिला स्तरीय  अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts