आरजीपीजी की छात्रा खुशी ने कराटे में जीता रजत पदक 

 मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा खिलाड़ी कुमारी खुशी धामां  ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए दरभंगा यूनिवर्सिटी असम में आयोजित नॉर्थ ईस्ट अंतर विश्वविद्यालय कराटे महिला प्रतियोगिता2025-26 में 50 किलो वजन वर्ग में रजत पदक प्राप्त करके विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है। 

 खुशी का  चयन ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय कराटे महिला प्रतियोगिता हेतु हो चुका है। जिसके लिए वह 6 अप्रैल 2025 को बाहर जा रहे हैं । उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो निवेदिता कुमारी जी ने  बहुत-बहुत बधाई देते हुए खुशी धामा को बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्रेषित की तथा दोबारा ऑल इंडिया स्तर पर भी पदक लाने के लिए शुभकामनाएं दी ।उन्होंने कहा कि हमें खुशी धामा से इसी प्रकार के परिणाम की आशा थी, इसीलिए महाविद्यालय द्वारा समय-समय पर खुशी धामा को सम्मानित किया जाता है।

क्रीड़ा प्रभारी प्रो भावना मित्तल ने  बताया की खुशी धामा लगातार 4 साल से अंतर महाविद्यालय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त करके नॉर्थ ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेने जाती रही है और यह प्रथम बार है कि उन्होंने इस प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया है l यह हमारे महाविद्यालय के लिए बहुत ही गौरव की बात है तथा खुशी धामा को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा इनाम राशि प्रदान की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts