ईरान ने होर्मुज में जहाज पर की गोलीबारी
ट्रंप के युद्धविराम की घोषणा के तुरंत बाद हुआ हमला
नई दिल्ली (एजेंसी)।ईरान और अमेरिका के बीच चल रही खींचतान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, ईरान ने आज सुबह 7:55 पर होर्मुज में एक जहाज पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। यह हमला ऐसे समय में किया गया है, जब ट्रंप ने आज ही युद्धविराम की घोषणा की है।
ब्रिटिश सेना के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस केंद्र के अनुसार, ईरान के अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने एक कंटेनर जहाज पर हमला किया। गोलीबारी करने से पहले जहाज को कोई चेतावनी भी नहीं दी गई। हालांकि, इस हमले में किसी की जान जाने की कोई सूचना नहीं है।
ईरान की एक समाचार एजेंसी ने इस हमले को होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान के नियंत्रण को कानूनी रूप से लागू करने का कदम बताया है। इसके साथ ही यह हमला तब किया गया है, जब पाकिस्तान में होने वाली संघर्षविराम वार्ता सफल नहीं हो पाई है।
बता दें कि, पिछले सप्ताह अमेरिकी सेना ने गोलीबारी करके ईरान के एक कंटेनर जहाज को अपने कब्जे में ले लिया था। उसके बाद हिंद महासागर में ईरान के तेल व्यापार से जुड़े एक तेल टैंकर को भी रोक लिया गया था।


No comments:
Post a Comment