गांजा तस्करी में दो बहनें गिरफ्तार, टेंपो से ले जा रही थी

-हरिद्वार से गांव में बेचने के लिए खरीद कर लाई थी

मेरठ। नशे के धंधे से जुड़े लोगों ने महिलाओं को भी नशे के कारोबार में धकेल दिया है। ऐसे ही एक मामले का राजफाश लोहिया नगर थाने की पुलिस ने किया है। हरिद्वार से गांजा खरीदकर टेंपो से लेकर जा रही दो बहनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने डेढ़ किलो गांजा बरामद किया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया, नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में लोहिया नगर थाना प्रभारी सुमित तोमर को सूचना मिली थी कि पीपली खेड़ा गांव निवासी दो महिलाएं हरिद्वार से गांजा लेकर टेंपो से आने वाली है। सूचना के आधार पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ बिजली बंबा पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया और संदेह के आधार पर एक टेंपो को रोककर महिला पुलिसकर्मियों से चेकिंग कराई तो दो महिला के पास डेढ़ किलो गांजा मिला। पुलिस दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने आ गई। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम शबनम उर्फ शबाना और रूकसार बताया, जो सगी बहनें हैं। दोनों ने बताया, वह हरिद्वार से बस से गांजा लेकर आई थी और हापुड़ अड्डे पर बस से उतर कर टेंपो से गांव जा रही थीं। ग्रामीण क्षेत्र में गांजे की मांग ज्यादा है और इसमें पैसा भी अधिक है। इसलिए वह हरिद्वार से गांजा लाकर गांव समेत आसपास के इलाके में सप्लाई करती है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया। एसपी सिटी ने बताया, दोनों बहनों से मिली जानकारी के आधार इस धंधे से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।





No comments:

Post a Comment

Popular Posts