के. एल.  स्कूल में वैदिक गणित ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन

मेरठ।के. एल. इंटरनेशनल स्कूल में वैदिक गणित ओरिएंटेशन सत्र का सफल आयोजन किया गया।इस सत्र में कक्षा 4 से 8 तक के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यार्थियों में गणितीय कौशल को विकसित करने तथा गणना की गति एवं सटीकता बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यालय में वैदिक गणित (Vedic Mathematics) पर एक ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में कक्षा 4 से 8 तक के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को वैदिक गणित की अवधारणा, इसकी उपयोगिता तथा बच्चों के बौद्धिक विकास में इसकी भूमिका से अवगत कराना था। सत्र की मुख्य वक्ता श्रीमती संध्या चौरसिया (Sr. Reg. Head) ने बताया कि वैदिक गणित की सरल तकनीकों से गणना करना आसान एवं रोचक बन जाता है, जिससे बच्चों की गणित के प्रति रुचि बढ़ती है। वैदिक गणित के नियमित अभ्यास से बच्चों की एकाग्रता, स्मरण शक्ति तथा तार्किक सोच में वृद्धि होती है। इसके माध्यम से बच्चों का संज्ञानात्मक विकास (Cognitive Development) में सराफ होता है और वे कम समय में अधिक सटीकता के साथ गणनाएं कर पाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुधांशु शेखर ने कहा कि विद्यालय द्वारा छात्रों को वैदिक गणित की विशेष अध्ययन साननी एवं अस्यास हेतु किट प्रदान की जाएगी, ताकि वे घर पर भी निरंतर अभ्यास कर सके। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि यह सब विद्यार्थियों के लिए अत्यत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध होगा।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts