बिना अनुमति रोड शो निकालने पर शादाब जकाती पर मुकदमा दर्ज

मेरठ। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर शादाब जकाती पर बिना अनुमति रोड शो निकालने के मामले में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 26 अप्रैल को हापुड़ रोड़ पर उन्होंने जकाती ज्वैलर्स नाम से अपना ज्वैलरी शोरूम शुरू किया है। शोरुम के शुभारंभ के दौरान भारी मात्रा में सड़क पर भीड़ एकत्र हो गई, जिससे रोड़ पर जाम लग गया। पहुंची पुलिस ने लोगों को हटाते हुए जाम खुलवाया। 

नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित हापुड़ रोड़ ब्रैंड स्कवायर कांप्लेक्स में 26 अप्रैल को शादाब जकाती ने अपने नाम से ज्वैलरी का शोरुम किया है। इसी शोरूम की ओपनिंग के मौके पर शादाब जकाती ने बिना अनुमति रोड शो निकाला। इसमें काफी भीड़ एकत्र हो गई। जिसके चलते सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और रोड़ पर जाम लग गया। जकाती के परसनल बॉउंसरों ने हाथों में डंडा लेकर भीड़ को भगाना शुरु कर दिया। जिससे अचानक मौके पर हालात बिगड़ गए। जिसकी सूचना राहगीरों ने थाना पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने लाठी फटकारते हुए भीड़ को हटाते हुए जाम खुलवाया। पुलिस जांच में पता चला कि शादाब जकाती की तरफ से बिना अनुमति रोड शो को निकाला जा रहा है। जिसके चलते रोड़ पर जाम लग गया और आए युवको ने हंगामा कराना शुरु कर दिया। पुलिस ने जानकारी करने के बाद शादाब जकाती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

एसपी सिटी विनायक भौसले ने बताया बिना अनुमति रोड़ शो करना व जाम लगने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। शादाब जकाती के खिलाफ बिना अनुमति रोड़ शो करना व रोड़ पर जाम लगाना को लेकर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts